देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को उनके आवास पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने बुधवार रात को भी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की थी। पिछले तीन दिनों से सीएम तीरथ रावत दिल्ली दौरे थे। आज शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए अपने विशेष विमान से उड़ान भरी। विधायक दल की बैठक कल हो सकती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। सूत्राे के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफे की पेशकश की है। तीरथ सिंह रावत ने बीती 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। शपथ लेने के 115 दिन बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।