बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार के विरूद हुआ प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

दून रॉयल न्यूज़
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुददे को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर आज प्रदेश के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसी कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में राजधानी देहरादून में प्रदेष अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में प्रदर्षन के साथ भाजपा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *