सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण औद्योगिक विकास एमएसएमई एवं खादी ग्राम उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। विदित हो कि मंत्री बनने के बाद गणेश जोशी पहली बार नई दिल्ली पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया मंत्री ने कहा कि एक साधारण से कार्यकर्ता को प्रदेश में मंत्री कैबिनेट मंत्री जैसे अहम पद देकर सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी यह करती है। इससे पूर्व मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *