आज आये कोरोना के 48 मामले

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना के 48 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 341982 हो गया है जबकि आज 51 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 669 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 1, देहरादून में 12, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 12, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 1, उधम सिंह नगर में 7, उत्तरकाशी में 3 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं जबकि आज चमोली,चंपावत टिहरी गढ़वाल 3 जनपदों में आज कोरोना का मरीज नहीं आया है इस तरह राज्य में आज 48 संक्रमित मरीज मिले हैं राहत भरी खबर है कि कहीं से भी कोई दुखद सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *