महानगर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की सह मीडिया प्रभारी बनी काजल

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। महानगर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट ने पटेल नगर निवासी काजल को मोर्चा सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। काजल के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं महिला शक्ति की गरिमामय उपस्थिति के बीच काजल को फूल मालाएं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर धर्मपाल घाघट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के हित एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है। भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, जनधन खाता खुलवाने सहित कई महत्वपूर्ण लिए गए। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर मोर्चा के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोतीराम, अध्यक्ष मदन वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, जीएमएस मंडल अध्यक्ष अमित वाल्मीकि, मंडल मंत्री करणपुर राजीव राजौरी सहित क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *