केंद्र सरकार बेटी विरोधी मानसिकता वाली सरकार : काला

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व संयोजक मोहन कुमार काला ने भाजपा सरकार को बताया बेटी विरोधी मानसिकता वाली सरकार कहा आज बहन बेटियों के न्याय की लड़ाई लड़ना भी भाजपा की नजर में जुर्म है। दिल्ली के कैंट स्थित श्मशान घाट में एक दलित बेटी के साथ घटी बलात्कार‌ की घटना ओर उसके बाद उस बच्ची को जला दिया जाता है, उस पर तो भाजपा ओर केंद्र सरकार मौन रहती है। उसी बच्ची के प्रति एक शब्द नहीं कहती। परिवार से मिल दुख व्यक्त नहीं करती है, वहीं जब राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिल दुख व्यक्त कर बच्ची के न्याय की बात करते हैं तो राहुल गांधी के टि्वटर अकाउंट को बंद कर दिया जाता है। उन पर भाजपा नेताओं द्वारा तरह-तरह के आरोप लगाकर उनकी आलोचना की जाती है। जो बहुत ही निंदनीय है। एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ की नौटंकी करती है, वहीं देश की बेटी 9 वर्षीय बच्ची के साथ इस तरह की जघन्य घटना जो देश को शर्मशार करती है। पुरी सरकार और भाजपा उस बच्ची के प्रति मौन रहती है। श्री काला ने कहा की देश ओर दिल्ली प्रदेश में बैठी हिटलर सरकार कांग्रेस के लोगों की आवाज को दबा नहीं सकती है। कांग्रेस हर जन के न्याय की लड़ाई को लड़ेगी और कांग्रेस का एक- एक कार्यकर्ता भाजपा की बेटी विरोधी मानसिकता के ख़िलाफ़ राहुल गांधी के साथ खडा़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *