शहीद राजगुरू के जन्मदिवस पर अर्पित की पुष्पांजलि

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज शिवसेना मुख्यालय पर शहीद राजगुरू के जन्मदिवस पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज ही के दिन 1908 को जन्मे मां भारती के इस सपूत को शिवसेना नमन करती है। करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों में आजादी की अलख जगाने वाले इस शहीद को जन्मो जन्म तक याद किया जाएगा। शहीद-ए-आजम राजगुरु जी की जीवन शैली से हम सभी हिंदुस्तानियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विकास सिंह, शामेद्र मल, फरीद खान, विकास मल्होत्रा, निधि गुप्ता, संजय अरोरा, सूरज सोनकर, रूपम बोरा, राजीव कुमार थापा, शुभनीश, किरण गुप्ता आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *