doonroyalnews

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Sign in

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
  breaking news
नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा May 29, 2023
सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित May 28, 2023
दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी May 28, 2023
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन May 28, 2023
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज कोटी अठूरवाला भानियावाला का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शानदार! May 28, 2023
Next
Prev

Facebook Twitter Youtube Instagram
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
doon royal news logo
Home उत्तराखंड

ऊर्जा निगमों में हो टेक्निकल परफॉर्मेंस आडिट की व्यवस्था

doonroyalnews by doonroyalnews
September 14, 2021
in उत्तराखंड, गढ़वाल समाचार
0
ऊर्जा निगमों में हो टेक्निकल परफॉर्मेंस आडिट की व्यवस्था
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने ऊर्जा निगमों में कार्यों की गुणवत्ता एवं सुधारों के प्रति ध्यान देने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने के लिये सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की धीमी प्रगति के लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर ‘‘की परफॉर्मेंस इंडिकेशन ‘‘ से इसे जोड़ा जाय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि ऊर्जा निगमों के कार्यकलापों में तेजी लाये जाने तथा गुणात्मक सुधार के लिये टेक्निकल परफॉर्मेंस आदि में व्यवस्था बनायी जाय। उन्होंने ऊर्जा निगमों के स्तर पर संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं में टेक्निकल परफारमेंस आडिट की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, संचालित विद्युत परियोजनाओं का पर्यवेक्षण के साथ एसओपी तैयार किये जाने, पुरानी विद्युत परियोजनाओं का अनुरक्षण एवं मरम्मत पर हुए व्यय तथा इससे उपलब्ध विद्युत क्षमता विकास का विवरण तैयार किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिये भूमि की उपलब्धता आदि का मास्टर प्लान भी तैयार किये जाने, तथा प्रदेश के समग्र एनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने के लिये कारगर प्रयासों की भी जरूरत बतायी। उन्होंने इसके लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने के लिये 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक शिविर लगाकर बिजली बिलों के सम्बन्ध में जनता की शिकायतों का निराकरण करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने विद्युत योजनाओं से सम्बंधित कार्यों की टेण्डर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने पर भी ध्यान देने को कहा ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भागीदारी कर सके। मुख्यमंत्री ने विद्युत स्टेशनों की स्थापना विद्युत लाइनों आदि से सम्बन्धित वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बिजली कटौती का सामना न करना पडे इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग एवं स्मार्ट मीटर योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार के स्तर पर लम्बित योजनाओं का विवरण तैयार करने के साथ ही लखवाड़ व्यासी जमरानी आदि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में यदि आवश्यकता हुई तो केन्द्रीय ऊर्जा एवं सिंचाई मंत्रियों से भी मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता की जायेगी। सचिव ऊर्जा श्रीमती सौजन्या ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ऊर्जा के तीनों निगमों तथा उरेडा की कार्य प्रगति, संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं की स्थिति विद्युत उत्पादन खपत भावी योजनाओं तथा आय व्ययक से सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्धन, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, प्रबन्ध निदेशक श्री दीपक रावत के साथ ही ऊर्जा निगमों एवं उरेडा, विद्युत सुरक्षा से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

doonroyalnews
Author: doonroyalnews

Previous Post

कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने की सीएम से मुलाकात

Next Post

16 सितंबर से होगा भाजपा के चुनाव प्रभारी का दौरा

doonroyalnews

doonroyalnews

Next Post
16 सितंबर से होगा भाजपा के चुनाव प्रभारी का दौरा

16 सितंबर से होगा भाजपा के चुनाव प्रभारी का दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

July 1, 2021
25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

July 14, 2021
हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

September 7, 2021
मुख्यमंत्री धामी राज्य आंदोलनकारियों के मसलों का सबसे पहले निराकरण करें -धीरेंद्र प्रताप

मुख्यमंत्री धामी राज्य आंदोलनकारियों के मसलों का सबसे पहले निराकरण करें -धीरेंद्र प्रताप

April 11, 2022

West Bengal CM Mamata Banerjee attack on PM Narendra Modi Meeting with DMs, says- CMs are feeling insulted and humiliated | पीएम मोदी की DM के साथ बैठक पर ममता बनर्जी का निशाना, कहा- किसी CM को बोलने नहीं दिया गया

0

Mukul Roy Suppressed Narada Case information in Affidavit and Suvendu Adhikari not specify the sections, Claims TMC | नारदा स्टिंग केस में TMC नेता का मुकुल रॉय-शुवेंदु अधिकारी पर आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में छिपाई आरोपी होने बात

0

PM Narendra Modi interact with state and district officials and DMs across the country on Covid-19 management | PM Modi ने 54 जिलाधिकारियों से की बात, कहा- नई चुनौतियों के लिए नए समाधान की जरूरत

0

Rajasthan: Lockdown में साइकिल पर घूमते Bhilwara DM को महिला Constable ने रोका, जानिए फिर क्या हुआ?

0
नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

May 29, 2023
सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

May 28, 2023
दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

May 28, 2023
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

May 28, 2023

नवीनतम समाचार

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

May 29, 2023
सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

May 28, 2023
दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

May 28, 2023
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

May 28, 2023
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Our in-depth and broad regional language breaking news coverage keeps you informed with the detailed social, political, economic & current Hindi news and breaking news in Tamil, Odiya, Assamese, Kannada, Malayalam and Gujarati. You can follow us on Facebook, YouTube & Twitter to stay connected with us. 

Recent posts

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Our Visitor

0 3 0 1 1 6
Users Today : 25
Users This Month : 838
Users This Year : 4238
Total Users : 30116
Views This Month : 2215
Total views : 58619

Quick links

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार

Dowonload our app

5a902dbf7f96951c82922875

Follow us on

Facebook Twitter Youtube Instagram

Copyright © 2021 doonroyalnews || Designed by Website Designing Company - Traffic Tail

Translate »