भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या : मनीष

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है जिस प्रकार से निहत्थे आंदोलनकारी किसानों की केंद्रीय मंत्री के लड़के ने गाड़ी चला कर हत्या करी उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। पूरे देश ने देखा है किस प्रकार से उसने अपनी गाड़ी से बेगुनाह किसानों को रौंदा डाला। उसके बावजूद ना तो उसके खिलाफ कोई कार्यवाही की गई और ना ही केंद्रीय मंत्री को उसके पद से हटाया गया। किसानों का दुख दर्द बांटने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी को भी जिस प्रकार से हिरासत में लिया गया है और उनके साथ बदसलूकी की गई है धक्का-मुक्की की गई है व उनके साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है। उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं कर रही है कोई गरीब व आंदोलनकारी किसानों का दुख दर्द बांटने जाएगा तो यह लोग उसके संग किस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे। प्रियंका गांधी को अवैध रूप से हिरासत में रखना भी लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है आखिर इन्हें एक महिला से इतना डर क्यों लग रहा है क्यों नहीं उन्हें घटनास्थल पर जाने दिया गया। जिस प्रकार से यह सरकार हिटलर शाही कर रही है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। श्रीमति प्रियंका गांधी को अवैध रूप से रखने और किसानों की हत्या से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार से भाजपा सरकार कानून की धज्जियां उड़ा रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश में आंदोलन कर रहे किसानों मजदूरों और गरीब तबके के लोगों के साथ हैं और अपनी राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ खड़ा है। वह दिन दूर नहीं जब भाजपा के इन कृतियों का जवाब जनता इनको सत्ता विहीन करके सबक सिखाएगी। देश की जनता देख रही है कि किस प्रकार से भाजपा की सरकारों और नेताओं द्वारा अहिंसक आंदोलन कर रहे किसानों के साथ कितना और कैसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। एक तो तीनों कृषि काले कानून किसानों पर जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं और दूसरा किसानों के अहिंसात्मक आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इन सब के लिए प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *