कैंट विधायक ने दिये जन समस्याओं का निवारण करने के आदेश

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने आज अपने विधानसभा में क्षेत्रीय जनता के साथ मलिन बस्तियों में जन संवाद करते हुए श्रीदेव सुमन नगर बिंदाल कॉलोनी श्रीरामपुरम में लोगों की समस्याओं को सुना। और तुरंत संबंधित अधिकारी को बुलाकर जन समस्याओं का निवारण करने के लिए आदेश दिए। जिसमें मुख्य रुप से बिंदाल कॉलोनी में क्षतिग्रस्त हो चुके पुश्ते का नव निर्माण के लिए सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी को आदेश दिए और श्री देव सुमन नगर मे बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त पुस्त का निर्माण करने के लिए आदेश दिए।
इससे पूर्व कैंट विधायक हरबंस कपूर ने शशि बिहार गोविंदगढ़, श्री देव सुमन नगर फेस टू मे छोटी बिंदाल छतिग्रस्त पुस्ते की दीवारों की मरम्मत एवं नव निर्माण और शशि विहार में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करी। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल के अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री सुमित पांडे, विकास बेनीवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सूरज बिष्ट उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *