प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त : पीयूष गौड़

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वार्ड 79 व वार्ड 90 का गठन किया। जिसमें वार्ड 79 में लोकेश्वर देव  तथा वार्ड 90 तीलक कुमार को वार्ड अध्यक्ष घोषित किया। नियुक्ति पत्र प्रदान हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव व महानगर सेवादल प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। केंद्र और राज्य सरकार कोरी घोषणाएं कर रही है, जो धरातल पर कहीं नजर नहीं आती। महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी का औसत आंकड़ा करोड़ों में पहुंच गया है। भाजपा सरकारी नौकरी के सभी साधन बेचती  जा रही है, तो आने वाले समय में रोजगार कहां से उपलब्ध होंगे। केवल और केवल जनता का ध्यान मोड़ने के लिए अनेकों प्रकार की कोरी घोषणाएं की जा रही है। अब जनता भाजपा के चेहरे से नकाब उतार फेकने के लिए मिशन 2022 में जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस को वापस लाना है। इस अवसर पर वार्ड 90 के पार्षद मोहन गुरुंग, सेवा दल के महानगर सचिव राकेश कुमार, अकरम, सुदामा सिंह, वार्ड अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया,  मंजू नाहर, छोटेलाल गौतम, शांति देवी, रविंद्र जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *