वाहन चलाते समय बेजुबानों का भी रखो मान, अपनों के साथ-साथ इनकी भी बचाओ जान

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूॅ परिक्षत्र डॉक्टर नीलेश आनन्द भरणे द्वारा यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने के अभियान “अवरोध रहित सुगम यातायात” को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्दशन में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत मासी चौकी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा क्षेत्र में आवारा बेजुबान पशु जो कि रात्रि में चलते वाहनों के सामने अचानक आने के कारण किसी प्रकार की दुघर्टना न हो, बेजुबान पशुओं के गले पर रिफ्लैक्टर की पट्टी लगाई गयी। जिससे जिससे रात में सड़क पर खड़े, बैठे पशुओं की गर्दन में लगा हुआ रेडियम रिफ्लेक्टर वाहन चालक को दूर से ही दिखाई दे और चालक दूर से ही सतर्क हो जाए ताकि किसी बेजुबान जानवर की जान न जाए। इस पहल से चालक की सतर्कता से वाहन दुर्घटना में कमी के साथ निर्दोष की जान भी बच पाऐगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *