राजपुर विधानसभा से धर्मपाल घाघट एवं जगराम सिंह ने की दावेदारी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। महानगर अनुसूचित जाति मोर्चे द्वारा लॉर्ड वेंकटेश्वरा वेडिंग पॉइंट देहरादून में दीपावली के उपलक्ष में महानगर एवं मंडल अध्यक्ष 20 विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर चाय पर चर्चा भी हुई। वॉकल फॉर लोकल की तर्ज पर 20 राजपुर रोड विधानसभा पर स्थानीय कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने दबाव बनाया। जिसपर धर्मपाल घाघट एवं जगराम सिंह ने राजपुर विधानसभा 20 से आगामी चुनाव हेतु दावेदारी की घोषणा की। इस बात का सभी ने समर्थन एवं स्वागत किया। बैठक मे मुख्य रूप से विपिन चंचल, विशाल गुप्ता, विनोद घाघट, राजेंद्र मचल, अतुल सोनकर, संजय सोनकर, मदन वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष कुलवंत सूद, मोतीराम, विनोद गोदियाल, सुखबीर, अज्जू, राजीव राजोरी, सोनी रावत, महेश गुप्ता, अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजय कांगड़ा, अनीता वाल्मीकि, पूर्ण वाल्मीकि, सतपाल, दिनेश सेवला, पार्षद विशाल कुमार, पार्षद मनोज कुमार, दीपक शाह, अमन कुमार, हाजी सलीम, रोहित, अकाश एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *