doonroyalnews

Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Sign in

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
  breaking news
आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान December 7, 2023
राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन December 7, 2023
बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण December 7, 2023
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा December 7, 2023
डेटॉल हाईजीन ओलम्पियाड के दूसरे संस्करण के राष्ट्रीय विजेताओं की घोषणा December 7, 2023
Next
Prev

Facebook Twitter Youtube Instagram
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
doon royal news logo
Home उत्तराखंड

20 नवम्बर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम कपाट

doonroyalnews by doonroyalnews
November 7, 2021
in उत्तराखंड, गढ़वाल समाचार
0
20 नवम्बर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम कपाट
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम कपाट 20 नवम्बर शाम 6:45 बजे के दिव्य महूर्त पर बंद होंगे।
बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मन्दिर भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के चमोली जनपद में अलकनन्दा नदी के तट पर स्थित एक हिन्दू मन्दिर है। यह हिंदू देवता विष्णु को समर्पित मंदिर है और यह स्थान इस धर्म में वर्णित सर्वाधिक पवित्र स्थानों, चार धामों, में से एक यह एक प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण ७वीं-९वीं सदी में होने के प्रमाण मिलते हैं। मन्दिर के नाम पर ही इसके इर्द-गिर्द बसे नगर को भी बद्रीनाथ ही कहा जाता है। भौगोलिक दृष्टि से यह स्थान हिमालय पर्वतमाला के ऊँचे शिखरों के मध्य, गढ़वाल क्षेत्र में, समुद्र तल से ३,१३३ मीटर (१०,२७९ फ़ीट) की ऊँचाई पर स्थित है। जाड़ों की ऋतु में हिमालयी क्षेत्र की रूक्ष मौसमी दशाओं के कारण मन्दिर वर्ष के छह महीनों (अप्रैल के अंत से लेकर नवम्बर की शुरुआत तक) की सीमित अवधि के लिए ही खुला रहता है। यह भारत के कुछ सबसे व्यस्त तीर्थस्थानों में से एक है; २०१२ में यहाँ लगभग १०.६ लाख तीर्थयात्रियों का आगमन दर्ज किया गया था।
बद्रीनाथ मन्दिर में हिंदू धर्म के देवता विष्णु के एक रूप “बद्रीनारायण” की पूजा होती है। यहाँ उनकी १ मीटर (३.३ फीट) लंबी शालिग्राम से निर्मित मूर्ति है जिसके बारे में मान्यता है कि इसे आदि शंकराचार्य ने ८वीं शताब्दी में समीपस्थ नारद कुण्ड से निकालकर स्थापित किया था। इस मूर्ति को कई हिंदुओं द्वारा विष्णु के आठ स्वयं व्यक्त क्षेत्रों (स्वयं प्रकट हुई प्रतिमाओं) में से एक माना जाता है। यद्यपि, यह मन्दिर उत्तर भारत में स्थित है, “रावल” कहे जाने वाले यहाँ के मुख्य पुजारी दक्षिण भारत के केरल राज्य के नम्बूदरी सम्प्रदाय के ब्राह्मण होते हैं। बद्रीनाथ मन्दिर को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार अधिनियम – ३०/१९४८ में मन्दिर अधिनियम – १६/१९३९ के तहत शामिल किया गया था, जिसे बाद में “श्री बद्रीनाथ तथा श्री केदारनाथ मन्दिर अधिनियम” के नाम से जाना जाने लगा। वर्तमान में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नामित एक सत्रह सदस्यीय समिति दोनों, बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मन्दिरों, को प्रशासित करती है।
विष्णु पुराण, महाभारत तथा स्कन्द पुराण जैसे कई प्राचीन ग्रन्थों में इस मन्दिर का उल्लेख मिलता है। आठवीं शताब्दी से पहले आलवार सन्तों द्वारा रचित नालयिर दिव्य प्रबन्ध में भी इसकी महिमा का वर्णन है। बद्रीनाथ नगर, जहाँ ये मन्दिर स्थित है, हिन्दुओं के पवित्र चार धामों के अतिरिक्त छोटे चार धामों में भी गिना जाता है और यह विष्णु को समर्पित १०८ दिव्य देशों में से भी एक है। एक अन्य संकल्पना अनुसार इस मन्दिर को बद्री-विशाल के नाम से पुकारते हैं और विष्णु को ही समर्पित निकटस्थ चार अन्य मन्दिरों – योगध्यान-बद्री, भविष्य-बद्री, वृद्ध-बद्री और आदि बद्री के साथ जोड़कर पूरे समूह को “पंच-बद्री” के रूप में जाना जाता है। ऋषिकेश से यह २९४ किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित है। मन्दिर तक आवागमन सुलभ करने के लिए वर्तमान में चार धाम महामार्ग तथा चार धाम रेलवे जैसी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
पौराणिक लोक कथाओं के अनुसार, बद्रीनाथ तथा इसके आस-पास का पूरा क्षेत्र किसी समय शिव भूमि (केदारखण्ड) के रूप में अवस्थित था। जब गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई, तो यह बारह धाराओं में बँट गई, तथा इस स्थान पर से होकर बहने वाली धारा अलकनन्दा के नाम से विख्यात हुई। मान्यतानुसार भगवान विष्णु जब अपने ध्यानयोग हेतु उचित स्थान खोज रहे थे, तब उन्हें अलकनन्दा के समीप यह स्थान बहुत भा गया। नीलकण्ठ पर्वत के समीप भगवान विष्णु ने बाल रूप में अवतार लिया, और क्रंदन करने लगे। उनका रूदन सुन कर माता पार्वती का हृदय द्रवित हो उठा, और उन्होंने बालक के समीप उपस्थित होकर उसे मनाने का प्रयास किया, और बालक ने उनसे ध्यानयोग करने हेतु वह स्थान मांग लिया। यही पवित्र स्थान वर्तमान में बद्रीविशाल के नाम से सर्वविदित है। विष्णु पुराण में इस क्षेत्र से संबंधित एक अन्य कथा है, जिसके अनुसार धर्म के दो पुत्र हुए- नर तथा नारायण, जिन्होंने धर्म के विस्तार हेतु कई वर्षों तक इस स्थान पर तपस्या की थी। अपना आश्रम स्थापित करने के लिए एक आदर्श स्थान की तलाश में वे वृद्ध बद्री, योग बद्री, ध्यान बद्री और भविष्य बद्री नामक चार स्थानों में घूमे। अंततः उन्हें अलकनंदा नदी के पीछे एक गर्म और एक ठंडा पानी का चश्मा मिला, जिसके पास के क्षेत्र को उन्होंने बद्री विशाल नाम दिया। यह भी माना जाता है कि व्यास जी ने महाभारत इसी जगह पर लिखी थी, और नर-नारायण ने ही क्रमशः अगले जन्म में क्रमशः अर्जुन तथा कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। महाभारतकालीन एक अन्य मान्यता यह भी है कि इसी स्थान पर पाण्डवों ने अपने पितरों का पिंडदान किया था। इसी कारण से बद्रीनाथ के ब्रम्हाकपाल क्षेत्र में आज भी तीर्थयात्री अपने पितरों का आत्मा का शांति के लिए पिंडदान करते हैं।

doonroyalnews
Author: doonroyalnews

Previous Post

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस – उचित उपचार द्वारा कैंसर पर विजय पाएं

Next Post

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

doonroyalnews

doonroyalnews

Next Post
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

July 1, 2021
हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

September 7, 2021
25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

July 14, 2021
इंसानियत को सलाम: सड़क पर मिले ₹21000, हकदार को लौटाए

इंसानियत को सलाम: सड़क पर मिले ₹21000, हकदार को लौटाए

November 16, 2023
आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

0

Mukul Roy Suppressed Narada Case information in Affidavit and Suvendu Adhikari not specify the sections, Claims TMC | नारदा स्टिंग केस में TMC नेता का मुकुल रॉय-शुवेंदु अधिकारी पर आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में छिपाई आरोपी होने बात

0

PM Narendra Modi interact with state and district officials and DMs across the country on Covid-19 management | PM Modi ने 54 जिलाधिकारियों से की बात, कहा- नई चुनौतियों के लिए नए समाधान की जरूरत

0

Rajasthan: Lockdown में साइकिल पर घूमते Bhilwara DM को महिला Constable ने रोका, जानिए फिर क्या हुआ?

0
आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

December 7, 2023
राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

December 7, 2023
बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

December 7, 2023
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

December 7, 2023

नवीनतम समाचार

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

December 7, 2023
राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

December 7, 2023
बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

December 7, 2023
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

December 7, 2023
Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Our in-depth and broad regional language breaking news coverage keeps you informed with the detailed social, political, economic & current Hindi news and breaking news in Tamil, Odiya, Assamese, Kannada, Malayalam and Gujarati. You can follow us on Facebook, YouTube & Twitter to stay connected with us. 

Recent posts

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

Our Visitor

0 3 6 4 8 0
Users Today : 5
Users This Month : 149
Users This Year : 10602
Total Users : 36480
Views This Month : 412
Total views : 72982

Quick links

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार

Dowonload our app

5a902dbf7f96951c82922875

Follow us on

Facebook Twitter Youtube Instagram

Copyright © 2021 doonroyalnews || Designed by Website Designing Company - Traffic Tail

Translate »