राज्य आंदोलनकारी पांडे को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी जेपी पांडे को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान, महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार, महेश जोशी, प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली, हरिद्वार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र नेगी, विशंभर बौठियाल, नरेंद्र सौठियाल, सावित्री नेगी, मंजू त्रिपाठी, सावित्री थापा समेत अनेक लोगों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। धीरेंद्र प्रताप ने इस मौके पर एक प्रस्ताव रखकर जेपी पांडे की हरिद्वार के किसी के उचित स्थान पर प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *