आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने दी देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और समाजसेवी डॉ अनिल प्रकाश जोशी के पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद देहरादून आगमन पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी और आगाज फाऊंडेशन के संस्थापक और पर्यावरणविद जगदम्बा प्रसाद मैठाणी ने आज हेस्को मुख्यालय शुक्लापुर देहरादून पहुंचकर भगवान शिव की प्रतिमा, माता वैष्णो देवी जी की चुन्नी,रुद्राक्ष का पेड़, और रूद्राक्ष माला भेंटकर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
आचार्य बिपिन जोशी ने उत्तराखंड के गावों के योग और आयुर्वेद ग्राम के रुप में विकसित करने और केरल की तर्ज़ पर वैलनेस का हब बनाने जिससे पहाड़ से पलायन रुके और रिवर्स पलायन हो पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया, डा0 जोशी ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *