doonroyalnews

Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Sign in

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
  breaking news
राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज October 3, 2023
28 नवंबर से देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन : मुख्यमंत्री October 3, 2023
भूकंप से दो बार डोली धरती, October 3, 2023
गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा – जेआरसी द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छताग्रही अभियान October 3, 2023
केमिस्ट एसोसिएशन ने की भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल से भेंट October 3, 2023
Next
Prev

Facebook Twitter Youtube Instagram
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
doon royal news logo
Home उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस – एक सार्थक पहल

doonroyalnews by doonroyalnews
November 14, 2021
in उत्तराखंड, गढ़वाल समाचार
0
जनजातीय गौरव दिवस – एक सार्थक पहल
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वालीमंत्रिपरिषद द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में एक महत्वपूर्ण निर्णय जिसके लिए वे और उनकी सरकार बधाई की पात्र है, भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस”घोषित किया है।जनजाति समाज में जन्में भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजाति समाज के अनेक वीरों के प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
देश के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों एवं जंगलों में फैली हमारे देश में 2011 की जनगणना के अनुसार 10.43 करोड़ की जनसंख्या जनजाति समाज की है जो कुल जनसंख्या का 8.6% है। जनजाति समाज में भी अपनी परंपराएं एवं पृथक पहचान के कारण वें एक दूसरे से भिन्न है । इस आधार पर लगभग 705 से अधिक जनजाति समूह है जो देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं । इनमें से लगभग75 समूह ऐसें हैं जो PVTG में आते हैं। जो देश की मुख्यधारा से आज भी अलग हैं । यह जनजातियाँ अपनी हस्तकला, परंपरागत काष्ठ कला आदि के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में अपना योगदान दे रहीं हैं । श्रम साध्य जीवन शैली, शस्त्र एवं धनुर्विद्या में निष्णांत होने के कारण खेलों में जनजाति के योगदान को भुलाना संभव नहीं है।6 बार की चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम, राजनीतिक नेता स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा, धनुर्विद्या में तज्ञ कोमालिका बारी, हॉकी खिलाड़ी श्री दिलीप तिर्की जैसी महान विभूतियों पर भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व है।
जनजाति समाज सदियों से सनातन हिंदू परंपरा का अंग रहा है। प्रकृति का उपासक जनजाति वर्ग अपने को कभी हिंदू समाज से अलग नहीं मानता था। सनातन हिंदू परंपरा में भी वृक्षों, जल एवं प्रकृति की पूजा आज भी होती है। वटवृक्ष, तुलसी, नदी, समुद्र आदि की पूजा देश के संपूर्ण भागों एवंप्रत्येक वर्गों में आज भीप्रचलित है। देश की अनेक जनजातियाँ अपना संबंध भगवान श्री राम के साथ, छत्तीसगढ़ में माँ कौशल्या के साथ, उत्तर पूर्वांचल में भगवान श्री कृष्ण एवं उनकी पत्नी रुक्मणी के साथ जोड़ती है। देहरादून (उत्तराखंड) में आज भी लाखामंडल ( लाक्षागृह) एवं जौनसार में प्रचलित बहुपति प्रथा को पांडवों के साथ जोड़कर देखा जाता है। मणिपुर के लोग रुक्मणी को अपना मानते हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित भारत और नेपाल के तराई भागों में फैली थारू जनजाति महाराणा प्रताप का वंशज मानने में गौरव का अनुभव करती है।थारू जनजाति के प्रत्येक परिवार केपूजा स्थान में हल्दीघाटी की पवित्र मिट्टी आज भी विद्यमान है। अलाउद्दीन खिलजी के धार (मध्य प्रदेश)पर आक्रमण के कारण वहांके राज परिवार से संबंधित राजा जगत देव अपनी आराध्य देवी बाल सुंदरी का विग्रह लेकर आज के उत्तराखंड में आए थे। जो बुक्सा जनजाति के नाम से जाने जाते हैं। उनके द्वारा स्थापित सम्पूर्ण समाज द्वारा काशीपुर (उत्तराखंड) में बाल सुंदरी की देवी स्वरूप उपासना वर्तमान में भी होती है।
अंग्रेजों के विरुद्ध चलने वाले स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के भगवान बिरसा मुंडा इन्हीं स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।उन्होंने13 अक्टूबर 1894 को लगान (कर) माफी के लिए आंदोलन किया। तीर कमान लेकर सभी मुंडा नौजवान अंग्रेजो के खिलाफ खड़े हो गए। इसके दंड स्वरूप बिरसा मुंडा को 2 वर्ष हजारीबागकी जेल में कारावास भोगना पड़ा। अकाल पीड़ितों की सहायता करने के कारण लोगों ने उनको “धरती बाबा” की उपाधि एवं भगवान मानना प्रारंभ किया ।
भगवान बिरसा मुंडा के साथ-साथ तिलकामांझी, नागा रानी गाइदिन्ल्यू , ताना भगत, सुरेंद्र साए सहित अल्लूरी सीताराम राजू के योगदान को भुलाना इन महापुरुषों के प्रति अन्याय ही माना जाएगा। देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए संथाल विद्रोह 1855, खासी विद्रोह असम,फूकन एवं बरुआ विद्रोह, नगा संग्राम नागालैंड, भूटिया लेप्चा विद्रोह बंगाल, पलामू विद्रोह, खरवाड़ विद्रोह, संथाल क्रांति,टटया मामा विद्रोह मध्य प्रदेश, केरल के आदिवासी किसानों की क्रांति आदि अनेक ऐसे आन्दोलन है, जिन्होंने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी। उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम कोई क्षेत्र एवं जनजाति ऐसी नहीं है, जिसका स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान न हो ।
जनजाति समाज की इस सनातन परंपरा, धर्मभक्ति एवं स्वतंत्रता के प्रति समर्पण के साथ वीरत्व भाव को देखकर साम्राज्यवादी शक्तियों ने शेष समाज से काटने के लिए उनके बीच में अलगाव के बीज बोने प्रारंभ किए। सनातन भारतीय परंपरा से अलग करने का एक सुनियोजित एवं व्यापक षड्यंत्र 18 वीं शताब्दी से ही प्रारंभ हो गयाथा । ईस्ट इंडिया कंपनी,इंग्लैंड प्रेरित विद्वान एवं चर्च मिशनरीज तीनों ने मिलकर ब्रिटिश सत्ता को सुदृढ़ करने के लिए कार्य का विभाजन किया। इस कार्य विभाजन में मिशनरीज के पास तथाकथित अस्पृश्य एवं जनजाति समाज (आदिवासी)को भारतीय सनातन परंपरा से अलग करने का काम आया था।अलगाव, मिथ्या एवं भ्रामक प्रचार के 13सूत्री एजेंडे का यह 12वां बिंदु था। प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक अरुण शौरी ने अपनी पुस्तक “भारत में ईसाई धर्म प्रचार तंत्र”में इसका विषद् वर्णन किया है। स्वतंत्रता के पश्चात मिशनरीज के इस अभियान में वामपंथी संगठन, तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादी लेखक एवं पत्रकार भी जुड़ गए।जनजाति समाजमें छोटी छोटी पहचान को प्रचारित करके अलगाव के माध्यम से यह षड्यंत्र आज तक भी जारी है।
चर्च प्रेरित इस षड्यंत्र को सफल करने का माध्यम शिक्षा, चिकित्सा एवं सेवा का अपनाया गया । लेकिन इस सेवा के पीछे भावना अलगाव की ही थी। इसका परिणाम निकला कि वनवासी समाज अपनी परंपरा एवं महापुरुषों से कटता गया, एवं ईसाई धर्म में धर्मान्तरित होता गया। जिसके परिणाम स्वरूप नए-नए आतंकी संगठन एवं अलगाव के आंदोलन खड़े होते गए। आज भी उत्तर पूर्वांचल के अनेक राज्यों सहित छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा जैसे जनजाति प्रभाव वाले राज्यों में इसके उदाहरण देखे जा सकते हैं।
ईसाइयत एवं साम्राज्यवादी विस्तार के उद्देश्य से यूरोपीय आक्रमणकारी अनेक देशों में गए । वहां जाकर उन्होंने वहां की रहने वाली मूल जातियों के साथ अत्याचार किए एवं नृशंस हत्या की। इसके परिणाम स्वरुप भयभीत होकर यह सभी मूलनिवासी जंगलों में चले गए। प्रारंभ काल से उनके वहां रहने के कारण उनको आदिवासी कहा गया। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अमेरिका, न्यूजीलैंड सहित दुनिया के अनेक देशों में इतिहास इन घटनाओं से भरा पड़ा है। 9 अगस्त “विश्व आदिवासी दिवस” मनाना उनका प्रायश्चित प्रयास मात्र ही है ।
भारत में पश्चिमी देशों के समान कोई हिंसा एवं जनजाति समाज को अपने स्थान से उखाड़ने अथवा भगाने की घटना नहीं हुई, क्योंकि भारत में जनजाति समाज भी शेष ग्राम, नगरीय समाज के समान ही सम्पूर्ण समाज का अंग माना जाता रहा है। इस कारण संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित “विश्व मूलनिवासी” दिवस 9 अगस्त को भारत में मनाने की आवश्यकता नहीं थी। भारत में कोई बाहर से नहीं आयावरन् सभी यहां के मूल निवासी ही है। सुदूर पहाड़ों एवं जंगलों में फैले जनजाति समाज की संस्कृति, गौरवपूर्ण परंपरा को देश के सम्मुख लाने के लिए “जनजातीय गौरव दिवस” मील का पत्थर साबित होगा। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस 15 नवंबर इसके लिए सर्वथा उपयुक्त है।देश एवं जनजाति समाज का गौरव बढ़ाने वाले हुतात्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,इस शुभ दिवस पर हम मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए जनजाति समाज के सहयोगएवं अलगाववादी शक्तियों को पराजित करने का संकल्प लें।

doonroyalnews
Author: doonroyalnews

Previous Post

टीएंडएच ने राजपुर रोड़ में खोला नया आउटलेड जेंट्स सैलून

Next Post

एक दूसरे के बिना अधूरे हैं भाषा और मनुष्य

doonroyalnews

doonroyalnews

Next Post
एक दूसरे के बिना अधूरे हैं भाषा और मनुष्य

एक दूसरे के बिना अधूरे हैं भाषा और मनुष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

July 1, 2021
हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

September 7, 2021
25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

July 14, 2021
मुख्यमंत्री धामी राज्य आंदोलनकारियों के मसलों का सबसे पहले निराकरण करें -धीरेंद्र प्रताप

मुख्यमंत्री धामी राज्य आंदोलनकारियों के मसलों का सबसे पहले निराकरण करें -धीरेंद्र प्रताप

April 11, 2022
राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज

0

Mukul Roy Suppressed Narada Case information in Affidavit and Suvendu Adhikari not specify the sections, Claims TMC | नारदा स्टिंग केस में TMC नेता का मुकुल रॉय-शुवेंदु अधिकारी पर आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में छिपाई आरोपी होने बात

0

PM Narendra Modi interact with state and district officials and DMs across the country on Covid-19 management | PM Modi ने 54 जिलाधिकारियों से की बात, कहा- नई चुनौतियों के लिए नए समाधान की जरूरत

0

Rajasthan: Lockdown में साइकिल पर घूमते Bhilwara DM को महिला Constable ने रोका, जानिए फिर क्या हुआ?

0
राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज

October 3, 2023
28 नवंबर से देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन : मुख्यमंत्री

28 नवंबर से देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन : मुख्यमंत्री

October 3, 2023
भूकंप से  दो बार डोली धरती,

भूकंप से दो बार डोली धरती,

October 3, 2023
गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा – जेआरसी द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छताग्रही अभियान

गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा – जेआरसी द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छताग्रही अभियान

October 3, 2023

नवीनतम समाचार

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज

October 3, 2023
28 नवंबर से देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन : मुख्यमंत्री

28 नवंबर से देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन : मुख्यमंत्री

October 3, 2023
भूकंप से  दो बार डोली धरती,

भूकंप से दो बार डोली धरती,

October 3, 2023
गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा – जेआरसी द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छताग्रही अभियान

गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा – जेआरसी द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छताग्रही अभियान

October 3, 2023
Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Our in-depth and broad regional language breaking news coverage keeps you informed with the detailed social, political, economic & current Hindi news and breaking news in Tamil, Odiya, Assamese, Kannada, Malayalam and Gujarati. You can follow us on Facebook, YouTube & Twitter to stay connected with us. 

Recent posts

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का हुआ शानदार आगाज

28 नवंबर से देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन : मुख्यमंत्री

भूकंप से दो बार डोली धरती,

गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा – जेआरसी द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छताग्रही अभियान

Our Visitor

0 3 4 7 2 6
Users Today : 4
Users This Month : 232
Users This Year : 8848
Total Users : 34726
Views This Month : 511
Total views : 68292

Quick links

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार

Dowonload our app

5a902dbf7f96951c82922875

Follow us on

Facebook Twitter Youtube Instagram

Copyright © 2021 doonroyalnews || Designed by Website Designing Company - Traffic Tail

Translate »