भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने किया जनसंपर्क

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। घर-घर भाजपा-हर घर भाजपा कार्यक्रम के निमित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कैंट विधानसभा बल्लुपुर वार्ड 32 में क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया। सचिन गुप्ता ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जन को प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धिया बता रहे है, जिसमे आम जन का आपार समर्थन भाजपा कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। लोगो का भाजपा पर व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास है, निश्चित रूप से 2022 में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है। कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष अमित अरोड़ा, पूर्व पार्षद श्रीमती शारदा गुप्ता, सिद्धार्थ, बूथ अध्यक्ष दिनेश यादव, योगेश बेलवाल, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, विश्वास कुमार शुक्ला, पूरण कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *