उत्तराखंड में बन रहा पांचवां धाम : राजनाथ सिंह

उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार

पिथौरागढ़। पिथौगरागढ़ में आयोजित शहीद सम्मान यात्रामें शिरकत करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हेलीपैड पर उनका स्‍वागत किया। जिसके बाद वे आयोजन स्‍थल पर पहुंचे। आयोजन का शुभारंभ करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि के लिए बलिदान कोई छोटी बात नहीं है। यहां चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ बदरीनाथ स्थित है। अब उत्तराखंड सरकार यहां पांचवां धाम सैन्य धाम बनाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के परिवारों की मिट्टी को सैन्य धाम में लिया जाएगा। यहां के सभी परिवारों को सम्मान दिया जाएगा। इसके पहलेे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के स्वजनों से मुलाकात की। स्वजन भी आत्मीयता के साथ रक्षामंत्री से मिले और अपनी बातें साझा कीं। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट हैं। इससे पूर्व रक्षा मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *