शीतकाल के लिए बंद हुए बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड

देहरादून। आज भगवान बद्री विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं. इसी के साथ ही उत्तराखंड में स्थित चारों धामों की यात्रा संपन्न हो गया है क्योंकि केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पहले ही 5 और 6 नवंबर को बंद हो चुके हैं. आज शनिवार का शाम 6 बजकर 45 मिनट पर कपाट बंद हुए हैं. इस मौके के लिए बद्री विशाल के मंदिर का शृंगार 20 क्विंटल फूलों से किया गया है और चार धाम यात्रा के अंतिम दिन दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *