अन्तर्राष्ट्रीय गणित व साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों को 16 पदक

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 21 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 16 मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स एवं साइन्स ओलम्पियाड (आई.एम.एस.ओ.-2021) में 16 पदक जीतकर लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। यह ओलम्पियाड आई.एम.एस.ओ. काउन्सिल, इण्डोनेशिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विश्व के कई देशों के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मेडल जीतने वाले सभी 16 छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सी.एम.एस. संस्थापक-प्रबन्धक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को सदैव ही देश-विदेश की रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, साथ ही उनकी रूचि के अनुसार विषय विशेष में कुशल मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराता है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में पदक जीतने वाले सी.एम.एस. छात्रों में ईनेश वाजपेयी, रिशभ अग्रवाल, श्रेयांस वर्मा, भविष्य केरो, तनिश अहूजा, एकाक्षय त्रिपाठी, सोमी सिंह, क्षितिज सिंह, अविरल सिंह, कुशाग्र रॉय, गगन अग्रवाल, रिशित पाण्डेय, सुहास द्विवेदी, प्रखर उपाध्याय, शिवांश शुक्ला एवं प्रियांशी आर्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *