देहरादून, 03 जून। उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सुलोचना ईष्टवाल के अथक प्रयासों से सैकड़ो महिलाओं ने आज उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की और उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ में शामिल हुई। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि महिलाओं के त्याग, बलिदान तथा संघर्षो के बदौलत राज्य प्राप्त हुआ हैं। अब एक बार पुनः मातृ शक्ति की बदौलत राज्य को बचाना हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि आज उत्तराखंड क्रांति दल में सम्मिलित सभी मातृ शक्ति का स्वागत हैं। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ किसी भी राजनैतिक दल रीढ़ होती हैं। पुनः एक बार आज ऐसा दिख रहा हैं, कि मातृ शक्ति अब उक्रांद को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर राज्य बचाने के लिए आगे आ रहीं हैं। केंद्रीय अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ सुलोचना ईष्टवाल ने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हम सभी को राजनीति मे आगे आना होगा, अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए उक्रांद सबसे अच्छा राजनैतिक पटल हैं। महिला प्रकोष्ठ की मजबूती के लिए प्रयास जारी हैं, हमें सफलता मिलेगी और राज्य की दशा व दिशा के लिए मातृ शक्ति का सबसे बड़ा किरदार निभाना होगा। कार्यक्रम को दल के कार्यालय प्रभारी दीपक गैरोला, जब्बर सिंह पावेल ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर रमा चौहान, श्रीमती रंजना उपाध्याय, रूपकला गुसाई, काजल थापा, बीना उपाध्याय, कुमारी नंदा ठाकुर, शीतल थापा, धनमाया चौधरी, दीपा वेद्वान, ऊषा रमोला, पवित्रा थापा, आँचल थापा, अतीक्षा उपाध्याय, अंजलि बर्थवाल, रंजना, सरिता देवी, अनुष्का उपाध्याय, गुंजन गुसाई, कशिश थापा सहित दर्जनों महिला उक्रांद में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संगठन मंत्री विपिन रावत ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत, परवा दून के अध्यक्ष संजय डोभाल, पछवा दून के अध्यक्ष गणेश काला उपस्थित थे।
