विश्व पर्यावरण दिवस : जेआरसी सराय ख्वाजा द्वारा पौधरोपण

अन्य देश शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जेआरसी और ब्रिगेड द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अनिल कुमार, ब्रह्म देव यादव, जे आर सी सदस्यों और अध्यापकों के साथ मिल कर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिग ने पर्यावरण के लिए एक बडा खतरा उत्पन्न कर दिया है। जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर ही भविष्य के इस खतरे से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज जल संकट भयावह रूप ले रहा है वह मनुष्य जाति के साथ जीव जंतुओं और सम्पूर्ण सृष्टि के लिए भी चिंताजनक है।पौधा रोपण करके सृष्टि को बचाना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस दिन को लेकर जागरूक करना है ताकि लोग इस दिन के महत्व को समझ सकें। इस दिन लोगों को जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडायवर्सिटी लॉस सहित पर्यावरण संरक्षण के सभी महत्वपूर्ण घटकों को लेकर जागरूक किया जाता है। भारत सरकार द्वारा केंद्र में पर्यावरण विभाग की स्थापना 1980 में की गई। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन है। इस विषय को इसलिए चुना गया है ताकि प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले लोगों को इसके वैकल्पिक उपायों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। मानव और प्रकृति का गहन नाता है। जहां प्रकृति है वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है। जिससे समय के साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए ही हम सब पर्यावरण दिवस मनाते हैं। जीवन दायिनी पृथ्वी माता को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है। इस कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की आवश्यकता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने पौधरोपण में सहयोग करने पर सभी जे आर सी और ब्रिगेड सदस्यों, अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से गर्मी की ऋतु में पौधों को समय समय पर पानी और खाद देते रहने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *