संजय अग्रवाल
डोईवाला। आज सुबह नौ बजे किसान अपनी लगभग 600 ट्रेक्टर ट्रोली को लेकर भानियावाला फ्लाई ओवर के नीचे इकठ्ठे हुए। यहाँ से यह विशाल किसान तिरंगा रैली किसान मोर्चा के स्वयंसेवको की देखरेख में किसान अपने हाथों में भारत का तिरंगा झंडा लेकर तथा अपने ट्रैक्टरों पर झंडा विधिविधान से लगाकर सामूहिक रूप से पूर्ण एकजुटता के साथ अनुशाषित तरीके से लच्छीवाला टोल प्लाजा की ओर कूच किया। टोल प्लाजा से मुड़कर किसान सैकड़ों की संख्या किसान एकता जिन्दावाद, भारत माता की जय के उदघोष के साथ आगे बढ़कर लच्छीवाला, मिस्सरवाला, चांदमारी, प्रेमनगर बाजार , डोईवाला बाजार से होते हुये धरना स्थल पर रैली का समापन संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक सरदार ताजेंद्र सिंह ताज ने कहां कि आज इस विशाल किसान रैली के माध्यम हम सरकार को चेताना चाहते कि सरकार अपने द्विभाषी बयानों से बाज आये। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तथा माननीय मुख्यमंत्री दोहरे बयान देना बंद करें। संयुक्त किसान मोर्चा के उपसंयोजक सुरेन्द्र ख़ालसा ने कहाँ सरकार किसानों के आंदोलन को राजनैतिक आंदोलन बतलाकर बदनाम करने पर उतारू है जबकि इस जन आंदोलन में मजदूर किसान एवम महिला, किसानों की अग्रणी भूमिका है। जिस प्रकार से सरकार अपने द्विभाषिक बयानोँ से किसानों और मजदूरों को भड़काकर आंदोलन में घी डालने का कर रहीं है। सरकार को एक ना एक दिन इस जनांदोलन का नतीजा भुगतना पड़ेगा। जब तक सरकार ग्रीनफील्ड टाउनशिप योजना के निरस्त्रीकरण का एक स्पष्ट शासनादेश शासन स्तर से जारी नहीं तब तक किसानों और मजदूरों का यह आंदोलन बादस्तूर जारी रहेगा। मजदूर नेता पूनम सदाल ने कहा कि मजदूर किसान ग्रीनफील्ड टाउनशिप योजना के लिये विकास के नाम पर एक इंच भूमि भी नही देंगे चाहे जो चाहे कुर्बानी हमे देनी पड़े। रैली में मुख्य रूप से किसान नेता पूनम सदाल, छन्दों देवी,फुलदी देवी, अमरजीत कौर,जुगली देवी,बाला देवी, रामकली देवी,हेमा, गुड्डो, चमेली देवी, कुंता, विमला देवी, परमजीत कौर, ग्राम प्रधान अनिल पाल, सागर मनवाल, हाजी अमीर हसन, जितेंद्र कुमार, मनीष धीमान, गुरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रधान, हबीब अहमद, असलम, कमल अरोड़ा, मोहित उनियाल, गौरव सिंह, राजवीर सिंह, सरदार निर्मल सिंह, हरजीत सिंह, रिंकू सिंह, सरजीत सिंह, एस0 पी0 सिंह, सुनील बर्मन, सरदार जशवंत सिंह इत्यादि किसानों ने किसान तिरंगा यात्रा में शिरकत की।