डोईवाला – चीनी मिल मजदूर संघ कार्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक की गई जिसमें चीनी मिल मजदूर संघ के वार्षिक चुनाव संपन्न हुवे बैठक में सभी की सहमति से गोपाल शर्मा को अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश वर्मा को महामंत्री बनाया गया नवयुक्त अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि चीनी मिल मजदूर संघ हमेशा ही कर्मचारियों की लड़ाइयां लड़ता आ रहा है मजदूर संघ के माध्यम से कई बार कर्मचारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया आज सभी ने जो सहमति जताई है उसका हम आभार करते हैं हम विश्वास दिलाते हैं कि जिस प्रकार से चीनी मिल मजदूर संघ पहले भी मजदूर और कर्मचारियों की लड़ाइयां लड़ता आ रहा है वैसे भी आगे इन लड़ाइयां को जारी रखेगा हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है मजदूर एवं कर्मचारियों की समस्याओं के लिए शासन प्रशासन से समस्याओं के निदान की मांग करना गोपाल शर्मा ने बताया कि डोईवाला चीनी मिल लगभग 3 वर्षों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है एवं उत्तम क्वालिटी की चीनी बना रही है चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल को नई ऊर्जा मिली है अभी हम सरकार से मांग करेंगे कि चीनी मिल के कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला कई साल से लटका हुआ है फिटमेंट प्रक्रिया को जल्द से जल्द लागू की जाए और भी जितने मृतक आश्रित हैं उनको मिल में नौकरी दी जाए एवं चीनी मिल में जो दैनिक भोगी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उनको परमानेंट स्थाई किया जाए महामंत्री ओमप्रकाश ने बताया कि हम जल्दी प्रदेश के गन्ना मंत्री से मुलाकात कर चीनी मिल के कर्मचारी की समस्याओं से अवगत कराएंगे जैसे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को परमानेंट एवं पदोनोत्री फिटमेंट आदि कई समस्याओं से अवगत कराएंगे आज सभी की सहमति से चीनी मिल के चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें यूनियन का अध्यक्ष गोपाल शर्मा को बनाया है जल्दी हम चीनी मिल मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा बैठक में अफजल खान मयंक मौर्य सोनू विश्वकर्मा दीपक नरेश अजय यादव राजेंद्र सिंह जितेंद्र आदि कई लोग मौजूद थे

