बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ बैठक की गई

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

DOIWALA. देवभूमि सर्व समाज समिति डोईवाला द्वारा बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ बैठक की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल्द डोईवाला में बाल्मीकि समाज के युवाओं को समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा समिति के अध्यक्ष सोनी कुरेशी मैडम ने कहा कि बाल्मीकि समाज हमारे समाज का एक ऐसा हिस्सा है तो लगातार सभी वर्गों के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखता है ऐसे में हमें इन लोगो को सम्मान देना चाहिए डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने बताया कि जल्द ही देवभूमि सर्व समाज समिति द्वारा बाल्मीकि समाज के युवाओं को सम्मानित किया जाएगा और उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा जिससे कि वह समाज में और अहम भूमिका। निभा सके गोपाल शर्मा ने बताया कि देवभूमि सर्व समाज समिति लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है और करती आएगी जो भी युवा महिला या छात्र अपने डोईवाला क्षेत्र का नाम रोशन करेगा उनको हमेशा देवभूमि सर्व समाज समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी के चलते जल्द डोईवाला में बाल्मीकि समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाएगा जिसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी बेठक में कई लोग मोजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *