देहरादून। आज दोपहर 4 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया।पूजा महंत रमन प्रसाद गोस्वामी द्वारा की गयी। सुंदरकांड पाठ पंडित प्रशांत जी एंड पार्टी द्वारा किए गये। मेरी रक्षा करो बजरंगबली, छमछम नाचे देखो वीर हनुमाना जैसे भजनो को सुनकर सभी भक्तजन मगन होगाए।
सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुए। वैदिक कार्य पंडित शैलेंद्र ममगाई, पंडित अनूप, पंडित परवीन जूयल द्वारा किए गए। इस अवसर पर सैय्यम गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल, नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार,अमित करणवाल, शिवम् गोयल, विनीत नागपल, सुनील आहूजा , धर्म सोनकर आदि भक्तजन मौजूद रहे।

