140 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून/ऋषिकेश, 15 जुलाई। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 140 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद को नशा मुक्त करने व मादक पदार्थों अवैध शराब,स्मैक, चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा मादक पदार्थों स्मैक, गांजा, चरस तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मादक पदार्थों स्मैक, गांजा, चरस तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग की गई। अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा आज मीरा नगर तिराहा के पास अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति राजेश कुमार पुत्र किशनलाल निवासी मीरा नगर गली नंबर 17 आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून उम्र 44 वर्ष को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 140 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक चिंतामणि मैठाणी चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल सचिन राणा, कॉन्स्टेबल विकास शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *