देहरादून। संस्कार परिवार देहरादून द्वारा माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आध्यात्मिक गुरू आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में आज हरेला पर्व पर्व पर पवित्र श्रावण मास भर चलने वाले वृक्षारोपण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया, आचार्य बिपिन जोशी ने कहा श्रावण मास में एक वृक्ष लगाने और उसकी उचित देखभाल करने पर धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है, उन्होने प्रकृति को ईश्वर का साक्षात स्वरूप बताते हुए उसके सरंक्षण और संवर्द्धन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया, आज माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में हरियाली अभियान चलाया गया, कल श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में बृहद वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगा जल से भगवान श्री धोलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज धर्मपुर की शिक्षिकाओं हेमा राणा, सरोज कपरवान, निर्मला भट्ट, नेहा बिजलवान्, सरमिला गोसाई, आदि का विशेष सहयोग रहा।

