पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार

ऋषिकेश: कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने लैपटाप, स्कैनर, प्रिंटर के जरिये नकली नोट बनाकर बाजार में चलाने वाले तीन व्यक्तियों को दो हजार के कुल चार नकली नोट सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकली नोट बनाने में प्रयुक्त लैपटाप, स्कैनर, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि बीते सोमवार को कोतवाली ऋषिकेश में चंद्र मोहन पांडे पुत्र स्व. दिवाकर दत्त पांडे गली नंबर दो गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून ने तहरीर दी कि श्यामपुर बाईपास गुमानीवाला शिव मंदिर के पास उनकी परचून की दुकान है।
रविवार शाम को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया उसने सामान लिया और बदले में दो हजार रुपये दिए। जब उन्होंने देखा वह नोट नकली है तो वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन में सादा एवं वर्दी में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर ब्रीफ किया गया। गहन जांच के आधार पर मिली सूचना पर मंगलवार को जंगलात चौकी गुमानीवाला के पास से नीरज पुत्र सुखबीर सिंह निवासी मोहल्ला माता गढ़ थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि हम तीन दोस्त हैं। उसके दो दोस्त सुनील व रोशन जोशी है। सुनील, रोशन जोशी के कमरे वसुंधरा विहार निरंजनपुर पटेल नगर देहरादून में है। रोशन जोशी के पास नकली नोट छापने के स्केनर लैपटाप प्रिंटर हैं। हम लोग रोशन जोशी के पास जाकर नकली नोट छपवा कर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नकली नोट देकर सामान खरीदते हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद सुनील व रोशन जोशी को निरंजनपुर पटेल नगर देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। नकली नोट बनाने में प्रयोग करने वाले लैपटाप स्कैनर प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया गया। रोशन जोशी से पूछताछ करने पर बताया गया कि नीरज व सुनील मेरे दोस्त हैं। हम सभी बेरोजगार हैं, अपने खर्चों के लिए उसने लैपटाप स्कैनर व प्रिंटर रखे हुए हैं।
रोशन जोशी ने बताया कि उसने बीटेक कर रखा है। उसे टेक्निकल की भी जानकारी है। वह अपने खर्चे पूरे करने के लिए असली नोटों को स्कैनर से स्कैन कर लैपटाप से सेटिंग कर अपने प्रिंटर से नोट का प्रिंट निकाल कर अपने दोस्तों को दे देता है वह लोग दुकानों से कुछ सामान खरीद कर उन्हें नकली नोट देकर खुले कराकर असली नोटों को ले लेते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1 नीरज पुत्र सुखबीर सिंह निवासी मोहल्ला माता गढ़ थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश। 2 रोशन जोशी पुत्र लक्ष्मण जोशी निवासी ग्राम सुना पोस्ट व थाना थराली जनपद चमोली हाल निवासी लेन नंबर दो वसुंधरा विहार पटेल नगर देहरादून। 3 सुनील पुत्र संजय निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी वरिष्ठ उप निरीक्षक डीपी काला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक आदित्य सैनी, चौकी प्रभारी श्यामपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *