वन अनुसंधान संस्थान ने किया किसान मेले का आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून, 7 सितम्बर। वन अनुसंधान संस्थान देहरहादून द्वारा किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया। निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून डा0 रेनू सिंह, भा.व.से. ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएस रावत, भा.व.से., महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की और उद्घाटन भाषण दिया। कार्यक्रम समापन सुश्री ऋचा मिश्रा, भा.व.से., प्रमुख, विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। उद्घाटन सत्र के बाद मुख्य अतिथि ने मेला सह प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया। किसान मेला ने संस्थान के विभिन्न प्रभागों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग, रसायन एवं जैव-पूर्वेक्षण प्रभाग, राष्ट्रीय वन पुस्तकालय एवं सूचना केन्द्र, आनुवंशिकी एवं वृक्ष सुधार प्रभाग, वन उपज प्रभाग, अकाष्ठ वन उपज शाखा ने आयोजन स्थल पर स्टॉल लगाए। इसके अलावा वाटरशेड प्रबंधन निदेशालय, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, कृषि विज्ञान केन्द्र, देहरादून, औषधीय और सुगंधित पौधे संस्थान, भारतीय मृदा और जल संरक्षण संस्थान द्वारा स्टॉल लगाए गए। छोटे उद्यमियों, स्वयं सहायक समूहों और कृषि उद्यमियों के स्टॉल भी लगाए गए। मेले प्रांगण में स्थित किसान गोष्ठी हॉल में तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। उत्कृश्ट प्रजातियों के उत्पादन के लिए नर्सरी तकनीक, उत्पादकता वृद्धि के लिए गुणवत्ता रोपण सामग्री, आय सृजन के लिए कृषिवानिकी, लकड़ी@अकाष्ठ वन उपज के लिए मूल्य संवर्धन और कृषि वानिकी में कीट और रोग प्रबंधन पर सत्र आयोजित किए गए। अंत में दर्शकों के सामने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों और संस्थान की विभन्न तकनीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक लघु नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग सुश्री विजया रात्रे, भा.व.से. ने की। कार्यक्रम में धूलकोट, ढालवाला, ऋषिकेश, रुड़की, उमेंदपुर, प्रेमनगर आदि से आए किसानों ने भारी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इन सत्रों में कृशकों ने बढचढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में एक इंटरएक्टिव रखा गया, जिसकी अध्यक्षता निदेषक वन अनुसंधान संस्थान द्वारा की गई। विस्तार प्रभाग की पूरी टीम डा0 चरण सिंह, वैज्ञानिक-सफ, डा0 देवेन्द्र कुमार, वैज्ञानिक-ई, रामबीर सिंह, वैज्ञानिक-ई, विजय कुमार, सहायक वन संवर्धनिक, प्रीतपाल सिंह, वन राजि अधिकारी, श्रीमती पूनम पंत, अनुभाग अधिकारी, रमेश सिंह, सहायक, अनिल कुमार तकनीशिन, खीमानंद, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, चन्द्र मोहन, बहुकार्यकर्मी के अथक परिश्रम करके कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *