आम आदमी पार्टी ने किया बैठक का आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

डोईवाला. आम आदमी पार्टी डोईवाला विधानसभा द्वारा आज माजरी ग्राम शेरगढ़ वार्ड नंबर 6 में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया बैठक में मुख्य रूप से पहुंचे डोईवाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू मौर्य केतन ने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को सुना बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि माजरी ग्रांट का वार्ड नंबर 6 ऐसा वार्ड है जहां पर आज तक ना तो बिजली है ना पानी है ना सड़क है और कुछ लोग जो ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे हैं उनको उनकी जमीन का मालिकाना हक तक नहीं मिला और राशन कार्ड भी नही बने है ओर नदी किनारे पुस्ता भी नही बना ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए राजू मौर्य केतन ने कहा कि जल्द ही वह माजरी ग्रांट के वार्ड नंबर 6 के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शासन स्तर पर अधिकारियों से वार्ता करेंगे एवं अगर जरूरत पड़ी तो उनके कार्यालय के बाहर ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा डोईवाला विधानसभा प्रभारी विजय पाठक ने कहा कि डोईवाला विधायक जीतने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से आज भी दूरी बनाए है ना ही ग्रामीण क्षेत्रों में वह जाकर देख रहे हैं कि ग्रामीणों की क्या समस्या है आप नेत्री सोनी कुरैशी ने कहा कि आज सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं परेशान है क्योंकि ना तो वहा शौचालय है ना ही पक्का मकान है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के पक्के मकान बनाए जाते है मगर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गरीब लोग ऐसे हैं जो कच्चे मकानों में रह रहे हैं और खुले में शौच कर रहे हैं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं होती हैं डोईवाला विधानसभा के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के द्वारा आयोजित इस बैठक में पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शासन स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे ओर उनको इनकी समस्याओं से अवगत कराएंगे बैठक का संचालन आम आदमी पार्टी डोईवाला विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने किया बैठक में विधानसभा से प्रभारी जसवीर सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष संपन्न सिंह,कश्मीरी लाल,अर्चित सैनी ,अंकित पाल ,सरिता देवी ,महेश पाल ,सौदान सिंह,अजय थापा,सुरेंद्र कुमार ,अनिल कुमार ,वीरेंद्र थापा, सुनील कुमार ,रतन सिंह ,जसपाल सिंह विजयपाल, उमा देवी, पिंकी देवी ,मीरा देवी, शांति देवी ,गीता देवी ,रचना देवी ,कुसुम लता, सुमन ,उषा देवी ,रचना देवी ,अंकिता देवी,मोहनी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू मौर्य केतन के साथ मिलकर सभी ग्रामीणों ने खाली जगह पर वृक्षारोपण भी किया और फलदार पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *