पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्वछता अभियान आयोजित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। अल्पसंख्यक मोर्चा हर्षोल्लासके साथ मना रहा है सेवा पखवाड़ा 17सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के महानगर प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्वछता अभियान किया। जिसमें प्रदेश मंत्री अंकुर जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन जी ने निर्देश दिया हैं कि मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक लालबहादुर शास्त्री जयंती एवं महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के निमित पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये हैं जिसमे आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चो को स्टेशनरी, रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य मेडिकल कैम्प शिविर,पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद एवं शुभकामनाए बुद्धिजीवी सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, दिव्यांग शिविर,अमृत सरोवर स्वच्छता ओर लोकल फ़ॉर वोकल जैसे कार्यक्रम पूरे पखवाड़े आयोजित होंगे प्रदेश अल्प०स०मोर्चा प्रदेश संयोजक अनीस गौड़ प्रदेश सह संयोजक शमीना अंसारी,सह संयोजक रहीस खान,प्रदेश मंत्री अंकुर जैन,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य गुरप्रीत सिंह(स्वच्छता कार्यक्रम),रईस अंसारी,एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *