बाल्मीकि समाज सभ्य समाज: प्यारा

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा चलाए जा रहे चाय पर चर्चा कार्यक्रम आज डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नं0 11 में रहने वाले बाल्मीकि समाज के परिवार के घर रखा गया आप नेत्री सोनी कुरैशी मेडम के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जी व उनकी पत्नी बलजीत कोर भी पहुची कार्यक्रम में स0 प्यारा सिंह जी को उस परिवार ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया स0 प्यारा सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी सभी धर्मों के लोगो का सम्मान करती सभी लोग पार्टी के साथ जुड़ कर केजरीवाल जी के हाथों को मजबूत करे कार्यक्रम में आप नेत्री सोनी कुरेशी मेडम ने कहा कि डोईवाला में बाल्मीकि जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसने दर्जनों बाल्मीकि समाज के लोगो को सम्मानित किया जाएगा पूर्व सभासद सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार आने से खुशहाल हो गए है उसी प्रकार उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनने पर जनता को राहत मिलेगी चाय पर चर्चा तो एक मिशन है केजरीवाल जी की नीतियों को जन जन तक पहुचाना है कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के नेता मिथुन भाई व उनका परिवार मोजूद था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *