देहरादून। आम आदमी पार्टी डोईवाला विधानसभा द्वारा आज डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 मिस्सरवाला में गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन संजय नागर के आवास पर किया गया सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के जन्मदिन दिवस पर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उनको याद कर श्रद्धांजलि दी एवं मिष्ठान वितरण किया कार्यक्रम में पहुंचे डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा सत्य और अहिंसा की लड़ाई लड़ी है एवं करो या मरो का नारा दिया अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि हमें गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए अहिंसा का रास्ता सबसे अच्छा होता है अहिंसा से हम बड़े से बड़े कार्य को आसान बना देते हैं। आप नेत्री सोनी कुरैशी एवं यमिनी सिंह कहा कि गांधी जी हमारे राष्ट्रपिता थे उन्होंने हमेशा छुवा छुत भेदभाव को मिटाया है कार्यक्रम में अल्पसंख्यक संगठन प्रदेश सचिव इकबाल तगाला विधानसभा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह , विधानसभा के उपाध्यक्ष संपन्न सैनी,विधानसभा उपाध्यक्ष यामिनी सिंह आप नेत्री,सोनी कुरेशी। श्री कश्मीरी लाल। श्री जसपाल सिंह ,राजेश कुमार। जगपाल पांचाल,श्रीमती प्रेमवती ,रामस्वरूप, डिम्पी देवी,ओम प्रकाश सिंह,शकुंतला देवी,सुमन गुप्ता आदि लोग मोजूद थे कार्यक्रम के उपरांत सभी आप कार्यकताओ ने चाय पर नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा की.

