खनन व्यापारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। डोईवाला की नदियों में बढ़ते हुए अवैध खनन को लेकर आमजन जहां महंगाई से परेशान हैं वहीं इमानदार खनन व्यापारी भी सरकार की खनन नीति से दुखी हैं आज डोईवाला के कुछ खनन व्यापारियों ने खनन अधिकारीयो एवं सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें खनन व्यापारियों ने बताया कि कुछ खनन माफिया जो अवैध तरीके से नदियों से रेत बजरी और पत्थर चुरा रहे हैं और अपने आवंटित निजी प्लाटों में दिन-रात डाल रहे हैं प्राइवेट पट्टा धारक रेत बजरी पत्थर मनमाने रेट से बेच रहे हैं खनन व्यवसायियों का कहना है कि सरकार को सरकारी नदीयो को खोलना चाहिए निगम के अंडर में जो नदियां आती है उनको खोला जाना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि सरकारी जो रेट है बजरी पत्थर रेत का वह बहुत कम होता है और प्राइवेट पट्टा धारक वह अपने मनमाने तरीके से रेत बजरी के दामों में बढ़ोतरी करते रहते हैं जिससे जनता की जेब पर सीधा डाका पड़ रहा है और लोगों को अपने मकान घर बनाने में अच्छी खासी परेशानी हो रही है यह प्राइवेट पट्टा धारक सरकारी नदियों को खोलने नहीं दे रहे हैं इसमें कहीं ना कहीं खनन विभाग के बड़े अधिकारियों के हाथ भी रंगते नजर आ रहे हैं वही नदियों से जो रेत बजरी पत्थर का रवाना कटता है उसमें भी काफी गोलमाल चल रहा है एक रमाने पर 3 से 4 ट्रक,ट्रेक्टर ट्रॉली रेत बजरी के नदियों से निकाले जा रहे हैं जो सीधे प्राइवेट पट्टा धारकों के प्लाटों में डाला जाता है और वह उसे मनमाने रेट से बेचते हैं खनन अधिकारी रवानो पर कोई रेट भी नही लिख रहे जो कि गलत है व्यापारियों का कहना है कि भाजपा सरकार के कुछ लोग अपने निजी लोगों को इसका फायदा उठवा रहे हैं ओर बाहर से आकर कुछ लोग डोईवाला की नदियों में अवैध खनन की चोरी कर जनता को महंगे दामों पर बेच रहे हैं अगर जल्द ही प्रशासन ने खनन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की तो खनन व्यापारी जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदर्शनकारियो में दीवान सिंह सजवाण गंभीर रावत हैपी विनोद पिंटू गौरव चौधरी सैकी पाल बिट्टू खत्री अमान मितु भाई सकती राज़ रब्बा नौ कोठी बिक्रम राहुल निखिल राव ,अंकीत जुएल , विनोद ,अनमोल चौधरी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *