शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज भैया दूज के दिन दोपहर 12:09 मिनट पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए गए। माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान किया।
गुरुवार सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए गए।इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम में इस बार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंच कर मां यमुना के दर्शन किए करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *