देहरादून। अल्मोड़ा में आज कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने जोरदार स्वागत किया ।
उल्लेखनीय है कि पार्टी के तीनों नेता आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पितांबर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न एक पार्टी सम्मेलन में भाग लेने आए हुए थे ।उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में जिसमें कुमाऊं मंडल के तमाम महत्वपूर्ण नेताओं ने भाग लिया भाजपा राज में फ़ैल रही कुव्यवस्था पर तीनों नेताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त किया और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को सराहते हुए कहा कि देश के सर्वांगीण विकास और एकता अखंडता बचाने के लिए राहुल गांधी द्वारा किया गया परिश्रम और अकारथ नहीं जाएगा।
राज्य भर में हो रहे घोटालों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तीनों नेताओं ने पुष्कर सिंह धामी की सरकार को नख लेकर शिख नकारा सरकार बताया और मुख्यमंत्री को घोषणा मंत्री बनाया।
इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बद्रीनाथ टेंपल कमेटी में वित्त नियंत्रक की नियुक्ति को ढकोसला बताया और कहा कि यह सरकारी स्तर पर लीपापोती से ज्यादा कुछ नहीं है और टेंपल कमेटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के काले कारनामों पर पर्दा डालने के प्रयास से ज्यादा कुछ नहीं है।

