देहरादून। आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा आज डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमे कई बलिदानों के बाद मिला है उत्तराखंड बनाने में सबसे अहम भूमिका महिलाओं ने निभाई हैं किस प्रकार से उत्तराखंड राज्य गठन से पहले महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रैलियां निकाली धरने प्रदर्शन किए। हमें उन सभी का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी अल्पसंख्यक संगठन के प्रदेश सचिव इकबाल तगाला ने कहा कि आज हम जो उत्तराखंड में सांस ले रहे हैं वह उन युवाओं व मातृशक्ति की देन है जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों को उत्तराखंड के लिए निछावर कर दीये हमें उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद रखना चाहिए और आपस में सभी लोगों को भाईचारे के साथ रहकर उत्तराखंड के विकास के लिए सोचना चाहिए क्योंकि जब तक हम एक दूसरे के साथ भाईचारा से नहीं रहेंगे आपस का मतभेद खत्म नहीं करेंगे कब तक हमारा उत्तराखंड गठन का मुख्य उद्देश्य पूरा नहीं होगा डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार को चाहिए कि वह पर्यटक को बढ़ावा दें वही चारों धाम भी उत्तराखंड में ही है गंगोत्री यमुनोत्री केदारनाथ बद्रीनाथ जहां पर भारी संख्या में हर साल श्रद्धालु आते हैं पर्यटकों से ही उत्तराखंड का रोजगार जुड़ा हुआ है यहां पर बड़ी बड़ी नदियां पहाड़ हरियाली अपार सुंदरता है स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ने एक दूसरे को बुके देकर एक दूसरे को बधाई दी एवं मिष्ठान वितरण भी किया बधाई देने वालो में कश्मीरी लाल,सजंय नागर आदि लोग मोजूद थे.

