आरती वर्मा
डोईवाला 18 नवम्बरl क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल डोईवाला के तत्वाधान में युवा महोत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रिज भूषण गैरोला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया l महिला प्रतिभागियों ने उत्तराखंड के विराट संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य व एकांकी नाटक की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया l युवा महोत्सव में लोक नृत्य में महिला मंगल दल
कालू वाला प्रथम. बड़ों वाला द्वितीय तथा ऋषिकेश तीसरे स्थान पर रहाl लोकगीत में कालूवाला प्रथम बड़ों वाला द्वितीय और बड़कोट तीसरे स्थान पर रहा l एकांकी नाटक में तुनवाला सर्वश्रेष्ठ रहा l इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रिज भूषण गैरोला और ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया l इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी. भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार .आदर्श समिति के सचिव हरीश कोठारी. पूर्व बीडीसी महंगा सिंह मनमोहन नौटियाल पंकज रावत आदि मौजूद थे l

