आरती वर्मा
डोईवाल। महिला स्वयं सहायता समूहों भानियावाला से जुड़ी महिलाओं द्वारा पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी जी के नेतृत्व में भानियावाला में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हरिद्वार से भेंट कर एक ज्ञापन प्रेषित किया गया । महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के समक्ष आ रही परेशानियों को सांसद जी के समक्ष रखा ।श्री निशंक जी ने तत्काल सचिव श्री हरीश सेमवाल को फोन कर उक्त समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया । महिला समूहों की पूर्व में आ रही समस्याओं का भी सांसद जी द्वारा समाधान किया गया था, जिसका महिलाओं द्वारा सांसद जी धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।मौके पर सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, राजेश कुंवर , रीता नेगी, नीलम नेगी , अमरजीत कौर , बीना सुयाल ,कोमल देवी , रेणु चौधरी , फरीदा, पूनम तोमर , कविता पाल, दीवान सिंह रावत, विजय सिंह पंवार आदि।

