डोईवाला। लछीवाला टोल प्लाजा पर अब डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय प्राइवेट वाहनों का 1 माह के स्थान पर 3 माह का फ्री पास बनाया जाएगा l टोल प्लाजा लछीवाला में प्राइवेट वाहनों के पास को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और जनप्रतिनिधियों द्वारा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया गया l किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा किसान नेता उम्मेद बोरा ने कहा कि उन्होंने दो प्रमुख मांगों को लेकर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया उनकी मांग थी कि स्थानीय लोगों का फ्री पास होना चाहिए और दूसरा जो हर महा पास बनाने के लिए लोगों को परेशानी होती है l उससे लोगों को निजात मिलनी चाहिए l कहा कि दोनों मांग टोल प्लाजा संचालक द्वारा मान ली गई है कहा कि लच्छीवाला टोल प्लाजा अब 3 महीने के पास बनाएगा l धरना प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र सिंह खालसा बलवीर सिंह उमेद बोरा सुरेंद्र राणा अमित कुमार सैनी भारत भूषण कौशल गौरव मल्होत्रा विजय बक्शी जाहिद अंजुम गुरदीप सिंह उस्मान अली राहुल सैनी आदि मौजूद थे l

