आरती वर्मा
डोईवाला। आज केशवपुरी डोईवाला से दोपहर 2:00 बजे की एक दुखद घटना सामने आई है जिसमे घर के बाहर दो भाई बहन खेल रहे थे जिनको अनियंत्रित सेंट्रो कार नै जोर दार टक्कर मार दी जिसमे दोनो मासूम जिनकी उम्र महज 3 वर्ष और 8 वर्ष बताई जा रही है दोनो बच्चे गंभीर स्थिति मैं जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल मै भर्ती है जिनका उपचार चल रहा है डॉक्टरों द्वारा दोनो की स्थिति बेहद ही गंभीर बताई जा रही है । दोनों बच्चों के अभिभावकों ने आज डोईवाला कोतवाली में ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी है और उनकी मांग है जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए और उनको इंसाफ दिलवाया जाए । पुलिस ने
अपराधी ड्राइवर को मौके से अपनी हिरासत में ले लिया है और अभिभावकों को दिलासा दिलाते हुए कहां है पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करेगा और ड्राइवर का मेडिकल भी करवाया जायेगा ।

