देहरादून। बढ़ती ठंड के चलते पूरे उत्तराखंड में शीत लहर का प्रकोप जारी है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला में एकमात्र चीनी मिल है। जहां पर पेराई सत्र प्रारंभ होने के बाद 24 घंटे चीनी मिल चलती है। किसान दिन-रात चीनी मिल के अंदर गन्ना ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लाते हैं किसानों की कई सालों से मांग थी कि जब ठंड के दौरान ज्यादा शीत लहर चलती है और बारिश से ठंड बहुत हो जाती है तो किसानों को खुले में बाहर खड़े होकर भीगना पढ़ता था किसान दिन रात अपनी बूगियो से चीनी मिल के अंदर गन्ना सप्लाई करते हैं। बार-बार सरकार से मांग कर रहे थे कि कोई ना कोई ऐसी व्यवस्था चीनी मिल के अंदर हो जिससे कि ठंड के दौरान रात को किसान विश्राम कर सकें और बारिश में कहीं सुरक्षित एक स्थान पर खड़े हो जाएं जिसको सरकार ने गंभीरता से लेते हुए डोईवाला चीनी मिल में किसान विश्रामगृह की व्यवस्था कर दी गई चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि 2022 – 2023 के पेराई सत्र के दौरान प्रदेश के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के द्वारा चीनी मिल में किसान विश्रामगृह का उद्घाटन किया गया चीनी मिल के पेराई सत्र से पहले इस किसान विश्रामगृह को समय से तैयार होने में चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा उन्होंने इस विश्रामगृह को अपनी देखरेख में तैयार कराया जिससे कि समय से विश्रामगृह का कार्य पूरा हो सका किसानों के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी की गई क्योंकि रात में किसान गन्ना लेकर आते हैं जिसमें भोजन व चाय का इंतजाम इस कैंटीन में रहता है किसानो ओर कर्मचारोयो के लिए पीने के पानी की भी बेहतर व्यवस्था की गई है बरहाल इस बार डोईवाला चीनी मिल में किसानों को जो बेहतर सुविधा दी जा रही है उससे किसानों के चेहरे पर खुशी है। और कर्मचारी भी हर्ष और उल्लास से अपना कार्य को अंजाम दे रहे हैं.

