नशे के गिरफ्त में आ रहे युवाओं को सुधारने के लिए चौपाल आयोजित

अन्य उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार

भगवती प्रसाद गोयल

बुग्गावाला. अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के तहत मनाए जा रहे नशा मुक्त भारत जन जागरूकता पखवाड़े/ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एस०एस०पी० अजय सिंह द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में थाना बुग्गावाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोमतीपुरा में चौपाल आयोजित की गई। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस /ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु SSP अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर आज दिनांक 17.06.2023 को ग्राम गोमतीपुरा थाना बुग्गावाला में चौपाल आयोजित की गयी जिसमें सभी ग्रामीणों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणाम/उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति मॉड्यूल/E-FIR /साईबर क्राईम के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । ग्राम वासियों को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने के प्रयास लगातार जारी हैं । नशा बेचने वाले/गोकशी करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर ग्रामीणों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *