प्लांट टाउनशिप के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन दिया

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला। आज जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह द्वारा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देहरादून को अपने जिला पंचायत क्षेत्र माजरी ग्रांट की ग्राम सभा माजरी ग्रांट और मारखम ग्रांट और जीवन वाला में सरकार द्वारा प्लांट टाउनशिप के प्रस्ताव के विरोध में ज्ञापन दिया और शीघ्र जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाकर उक्त योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया है lटीना सिंह का कहना है की मारखम ग्रांट और माजरी ग्रांट और जीवन वाला कृषि बहुल क्षेत्र हैं और समस्त क्षेत्रवासी एक सुर में इस टाउनशिप का विरोध कर रहे हैं ग्राम सभाओं द्वारा भी खुली बैठक कर इस योजना का विरोध किया है lजिस पर अपर मुख्य अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है उनकी इस विषय पर शीघ्र ही जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाने की कृपा करें और क्षेत्रवासियों के हित में इस योजना के विरोध में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *