युवा मुख्यमंत्री धामी करेंगे प्रदेश के युवाओं का चहुमुंखी विकासः धर्मपाल घाघट

उत्तराखंड राजनीति

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुमुंखी विकास होना सुनिश्चित है। पुष्कर सिंह धामी एक युवा हैं और वह युवाओं की पीडा को समझते हैं। इसलिए उन्होने कैबिनेट की पहली बैठक में ही युवाओं के रोजगार पर विशेष जोर दिया है।
उक्त विचार आज राजधानी देहरादून मे धर्मपाल घाघट महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून एवं सदस्य राज्यअनुश्रवण समिति समाज कल्याण उत्तराखंड सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा उत्तराखंड ने पत्रकाराे से वार्ता करते हुये व्यक्त किये। धर्मपाल घाघट ने कहा की अब जल्द ही युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर रोजगार प्राप्त होगे। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड की जनता के दुख दर्द को अपना समझते हैं। इसलिए वह उत्तराखण्ड राज्य की जनता का चहुमुंखी विकास करेंगे। आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा विजयश्री की पताका फहरायेगी। भाजपा 2022 विधान सभा चुनाव में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें लाएगी और एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। भाजपा ने साढ़े चार साल में विकास कार्यो के बूते यह साबित भी किया है कि भाजपा ही विकास के प्रति समर्पित पार्टी है और उसकी सोच सकारात्मक है। रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और हर तरह की बुनियादी मुद्दों को हल करने की दिशा में भाजपा सरकार ने बेहतर कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *