डोईवाला। स्वर्गीय बबीता गोयल की याद मे उनके परिजनो द्वारा नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज मे एक कक्ष का जीर्णोद्धार कराया गया। विद्यालय ने छात्र हित के इस कार्य के लिए परिजनो के सम्मान मे कार्यक्रम आयोजित कर उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी यश गोयल ने अपनी स्वर्गवासी माता बबीता गोयल की याद मे जीर्ण-शीर्ण हो चुके कक्ष का पुनर्निर्माण कराकर उसे स्मार्ट क्लास के रूप मे बनवाया। उनके परिजनो आरूषी जिंदल, मनन जिंदल ने कमरे का उदघाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे गुरू सिह सभा के प्रधान गुरदीप सिह ने कहा कि दानदाताओ की वजह से धार्मिक और शैक्षिक संस्थाओ का संचालन संभव होता है। समाज के साधन संपन्न लोगो को आगे बढकर ऐसी संस्थाओ के जीर्णोद्धार का कार्य करना चाहिए। गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष और पूर्व प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि अशासकीय विद्यालयो की स्थिति दयनीय है जो अपने संसाधनो से संचालित हो रही है ऐसे मे जो लोग इनके उद्धार का बीडा उठाते है वह सच्चे समाज सेवक है। सभासद गौरव मल्होत्रा भाजपा नेता नरेंद्र सिह नेगी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेन्द्र सिह ने कहा कि विद्यालय के कक्ष का जीर्णोद्धार कराने वालो ने वास्तविक रूप से समाज सेवा की है जो हमारे लिए भी प्रेरणा देने का कार्य करेगी। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा दस की योग्यता सूची मे पंद्रहवा स्थान पाने वाली माही को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इससे पूर्व समाजसेविका आरूषी जिंदल ने रिबन काटकर स्मार्ट कक्ष को छात्र छात्राओ को समर्पित किया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानो की बनाई यह शैक्षिक संस्था आज संसाधनो की बेहद कमी को झेल रही है,ऐसे मे जो लोग इसकी मदद के लिए आगे आते है वह सीधे रूप से नर सेवा नारायण सेवा का कार्य कर रहे है। इस अवसर पर गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर चन्द पाल, इसलामुदीन, भारत भूषण कौशल, गौरव चौधरी, रूप चन्द लोधी, अरूण राठौर, हितेंद्र सैनी, शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, अनीता पाल, सुदेश सहगल, आशुतोष डबराल, चेतन कोठारी के अलावा विद्यालय के एनसीसी के कैडेट और छात्र छात्राऐ मौजूद थे।

