अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक आयोजित

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

संजय अग्रवाल ‍‍‌
डोईवाला। अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता  मे गन्ना सोसाइटी के किसान सभागार मे सम्पन्न हुई जिसमे किसान सभा के प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल, जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, जिला सचिव कमरुद्दीन विशेष रूप से हुए उपस्थित। बैठक का मुख्य एजेंडा डोईवाला मे सरकार की इंटिग्रेटेड टाउन शिप योजना व 09 अगस्त 2023 क़ो कारपोरेट भारत छोडो नारों के साथ संयुक्त किसान मोर्चे का देहरादून जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करना मुख्य था,बैठक का संचालन मंडल सचिव याक़ूब अली नें करते हुए मुख्य एजेंडे क़ो बैठक के पटल पर रखा।
बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल नें बताया कि आज केंद्र की भाजपा सरकार पुरे देश मे किसानों से भूमि का अधिग्रहण करके लगभग 5000 ऐरोसिटी /स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं क़ो धरातल पर उतारने की तैयारी कर रही है तथा अधिकृत भूमि क़ो कोरपोरेट घरानो के हवाले करके यह मल्टीनेशनल कम्पनियों के जरिये कंकरीट का पहाड़ खड़ा करने की योजना बना रही है।ऐसी ही 8 योजनाओं क़ो सरकार उत्तराखंड मे लाने जा रही है जिसमे अभी दो जगहों सितारवंज व डोईवाला क़ो चिन्हित किया गया है। लेकिन किसानों के जबरदस्त आंदोलन के चलते उत्तराखंड सरकार अभी बैकफुट पर है परन्तु वापस लेने की कोई घोषणा सरकार नहीं कर रही और जनता क़ो धोखा दें रही है जिसके लिए जनता क़ो आंदोलन तेज करना चाहिए।
जिला सचिव कमरुद्दीन नें कहा कि सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि पर बड़ी बड़ी बिल्डिंगे बनाकर किसानों और मजदूरों के विकास कि जगह उन्हें उजाड़ने कि तैयारी मे है। उन्होंने कहा कि सरकार की इसी कोरपोरेट परस्त नीति के खिलाफ 09 अगस्त 2023 क़ो पुरे देश के किसान प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर कारपोरेट भारत छोडो नारों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार क़ो ज्ञापन भेजेगा। इसी क्रम मे देहरादून मे भी संयुक्त किसान मोर्चा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा जिसमे डोईवाला से भी अखिल भरतीय किसान सभा के सैकड़ो किसान साथी भाग लेंगे।
बैठक क़ो जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह नें भी सम्बोधित करते हुए किसान सभा से आंदोलन मे बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।
मण्डल सचिव याक़ूब अली नें बताया  देहरादून जिला मुख्यालय पर 09 अगस्त कारपोरेट भारत छोडो आंदोलन के लिये किसान सभा डोईवाला क्षेत्र मे ग्राम कमेटी स्तर पर पर्चा वितरण कर लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि प्रदर्शन मे अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक क़ो राजेंद्र पुरोहित,अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, बिन्दा, नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, अमरीक सिंह आदि नें भी सम्बोधित करते हुए अपने विचार रखें।
बैठक मे जगजीत सिंह, किशन सिंह, बलवंत सिंह,ध्यान सिंह,सिंगाराम,जरनेल सिंहसरफुद्दीन,इंद्रजीत सिंह संगत सिंह, जगिरी लाल, मोहन सिंह,सत्यपाल, अवतार सिंह, त्रिलोक सिंह, भविंद्र सिंह,आदि काफी संख्या मे किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *