क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र अस्तित्व को

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार देश शिक्षा

लखनऊ,। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-4 के छात्र अस्तित्व श्रीवास्तव ने जनरल अवेयरनेस पर आधारित जोनल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता दीप इन्फोटक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने विभिन्न सम-सामयिक विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर बड़ी ही तीव्रता, स्पष्टता तथा सारगर्भित ढंग से देकर अपने ज्ञान-विज्ञान, तार्किक क्षमता व आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया और दिखाया कि सी.एम.एस. के छात्र छोटी उम्र से ही रचनात्मक सोच व अभिव्यक्ति क्षमता में अव्वल हैं। प्रतियोगिता के आयोजकों ने अस्तित्व के ज्ञान-विज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *